दिल्ली की सीमा पर पहुंचे किसान, एक साथ मिलकर करने जा रहे…

पजंबा से दिल्ली का कूच कर रहे किसानों का पंजाब-हरियाणा सीमा पर पुलिस के साथ झड़प हुई। दिल्ली-हरियाणा सीमा पर हालात तनावपूर्ण हैं। तो वहीं यूपी के किसानों ने ऐलान किया है कि वह भी आज भी सड़कों पर प्रदर्शन करेंगे।

 

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी का किसान भी सड़क पर उतरेगा। उनके मुताबिक सुबह 11 बजे से किसान बहुत बड़ा प्रदर्शन करेंगे। राकेश ने कहा कि यूपी के किसान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगाएंगे। किसानों के प्रदर्शन की वजह से एनसीआर की मेट्रो सेवा बाधित है। इसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

किसानों के प्रदर्शन उग्र रूप ले लिया है। शुक्रवार तड़के ही किसानों पुलिस द्वारा लगाई सारी बैरेकेटिंग हटाकर रोहतक पहुंच गए। रोहतक-दिल्ली हाईवे पर किसान जमा होना शुरू हो गए हैं। हरियाणा के सोनीपत में भी किसानों और पुलिस में तनाव बढ़ गया है, किसानों का एक जत्था पानीपत-सोनीपत सीमा पहुंच गए हैं। किसानों ने यहां भी बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी है। किसान दिल्ली पहुंचने कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के पंजाब और हरियाणा सीमा पर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। किसान पूरी रात दिल्ली से लगने सीमा पर डेरा जमाए रहे और अब शुक्रवार सुबह से ही कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।