ड्र’ग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने बताए 25 बॉलीवुड सितारों के नाम, सलमान का परिवार मुंबई से हुआ रवाना…

इसी बीच केआरके ने रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर करके नए विवाद को जन्म दे दिया है। अब रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की यह पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में रिया चक्रवर्ती अर्पिता खान के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। रिया चक्रवर्ती और अर्पिता खान की इस तस्वीर को देखकर सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स का गुस्सा भड़क गया है। फैन्स सोशल मीडिया पर सलमान खान के परिवार पर तरह तरह के आरोप लगा रहे हैं।

कुछ लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया है जो सलमान खान के परिवार के लोगों को मुंबई छोड़नी पड़ रही है। कोरोना वायरस आउटब्रेक के समय में इस तरह बाहर जाना बहुत अजीब है।

फैन्स का मानना है कि रिया चक्रवर्ती का सलमान खान के परिवार से अच्छे संबंध है, खास तौर पर सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के साथ रिया के काफी अच्छे ताल्लुक हैं।

सामने आई वीडियो में अर्पिता खान अपने बच्चों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई हैं। अर्पिता खान के अलावा सोहेल खान और उनकी मां सलमा को भी एयरपोर्ट के भीतर जाते हुए देखा गया है। इस तरह से सलमान खान के परिवार को जाते देखकर फैन्स के दिलों में तरह तरह के सवाल उठने लग गए हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के जेल जाने के बाद बॉलीवुड के कई सितारों पर अब ख’तरे की तलवार लटक गई है। हाल ही में रिया चक्रवर्ती ने ड्र’ग्स का सेवन करने वाले 25 बॉलीवुड सितारों के नाम का खुलासा कर दिया है।

इन सितारों के नाम का खुलासा होने के बाद पूरे बॉलीवुड में जैसे हड़कंप सा मच गया है। वहीं दूसरी तरफ NCB इन सभी सितारों पर अपना शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि सलमान खान के परिवार के कुछ लोग 12 सितंबर की सुबह मुंबई से रवाना हो गए हैं।