आज के समय में डायबिटीज यानी शुगर के मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है। तेजी से बढ़ते शुगर के मरीजों की संख्या के कारण यह संसार भर में चिंता का विषय बन गया है। डायबिटीज की बीमारी में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिससे इंसुलिन की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में शुगर पेशेंट को अपने खान-पान का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। जिससे उनका शुगर लेवल कंट्रोल में रहे, पर सावधानी बरतने के बाद वह अपनी डाइट में कई ऐसी चीजों को शामिल नहीं कर पाते हैं जो लाभकारी होती है। इन्हीं में से एक है नारियल पानी।
डायबिटीज पेशेंट को लगता है कि नारियल पानी का सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ता है, पर ऐसा नहीं है अगर शुगर पेशेंट सही मात्रा में नारियल पानी का सेवन करते हैं तो डायबिटीज कंट्रोल में रहेगी। एक रिसर्च के अनुसार नारियल पानी डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होता है, पर डायबिटीज के मरीजों को दिन में सिर्फ एक गिलास नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा इसका सेवन करने से नुकसान पहुंच सकता है।
नारियल पानी खून में शुगर लेवल को कम करता है। इंसुलिन की कमी के कारण डायबिटीज की समस्या होती है। नारियल पानी इंसुलिन के लेवल को बढ़ाता है। नारियल पानी में मिनरल्स, मैग्नीशियम व पोटेशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो बॉडी में पीएच लेवल को कंट्रोल में रखने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखती है। इसके अतिरिक्त नारियल पानी का सेवन करने से किडनी भी स्वस्थ रहती है।