जिम में 200 किलो का डम्बल उठाते नज़र आए यह एक्टर, शेयर किया यह विडियो

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ लोगों के बीच कम वक्त में ही अपनी पहचान बना चुके है। टाइगर की फैन फॉलोइंग भी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है। जैकी श्रॉफ के लाड़ले बेटे का स्टारडम अभी से ही आसमान पर पहुंच चुका है। टाइगर हमेशा ही अपने जबरदस्त अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। कभी वो अपने एक्शन से लोगों के होश उड़ा देते हैं तो कभी उनका डांस लोगों को दीवाना बना जाता है। टाइगर की फिटनेस के चलते ही उन्हें फिट एक्टर का खिताब मिला हुआ है। सोशल मीडिया पर वो आए दिन अपने डांस औऱ फिटनेस वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। अब एक बार फिर से टाइगर ने अपनी फिटनेस वीडियो से सबको चौंका दिया है।

दरअसल हाल ही में टाइगर ने एक ऐसा ही वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में टाइगर जिम में इतना वजन उठाते दिख रहे हैं कि जानने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में टाइगर 200 किलो वजन उठाते नजर आए हैं। हाल ही में टाइगर ने अपना ये वीडियो  किया है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, अपने आप को इस हद तक पुश किए काफी वक्त हो गया है। 200 किलोग्राम. हाई स्कूल के दिनों में बहुत हल्का महसूस किया करता था। ओनली ह्यूमन। टाइगर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस छोटे से वीडियो को देखने के बाद लोग टाइगर की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि टाइगर वो स्टार हैं, जो वाकई में बेहद मेहनत करते हैं। वैसे टाइगर की तरह ही उनकी गर्लफ्रेंड दिशा पटानी भी फिटनेस फ्रीक हैं।

इतना ही नहीं टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। टाइगर ने बहन कृष्णा के साथ पिछले दिनों ही मुंबई में जिम भी खोला है। फिल्मों की बात करें तो टाइगर जल्द ही फिल्म वॉर में दिखने वाले हैं। फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे।