जानिए आज इन राशियों को मिलेगा का धन का लाभ, पूरे होंगे सब अधूरे काम

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा।

 

वृष: जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।

मिथुन: चले आ रहे व्यवधानों पर अंकुश लगेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यो में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

कर्क: उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उदर विकार या त्वचा के रोग के प्रति सचेत रहें।

सिंह: वायु विकार से ग्रसित हो सकते हैं। रक्तचाप के रोगियों को विशेष सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन से बचें।

कन्या: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों मे सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। संबंधों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मकर: रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

मीन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।