चेहरे पर निखार के साथ मोटापे से भी छुटकारा दिलाएगा कच्चा पपीता

लोग पका हुआ पपीता तो खूब खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी Raw papaya खाया है। Raw papaya में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। सिर्फ एक Raw papaya कई सारे बीमारियों को खत्म करने के लिए काफी है। आज हम आपको Raw papaya खाने के कुछ ऐसे फायदे बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप भी हिल जाएंगे। आइए जानें Raw papaya खाने के फायदे-

Image result for चेहरे पर निखार के साथ मोटापे से भी छुटकारा दिलाएगा कच्चा पपीता

पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। मगर क्या आप जानते हैं की कच्चा पपीता भी सहेत के लिए अच्छा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने का काम करते हैं। रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करने से पेट से लेकर कैंसर तक की बीमारियां दूर हो जाती है। विटामिन ए, सी, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर कच्चा पपीता डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।कच्चे पपीते को चटनी और सब्जी के रूप में भी खाया जाता है।

पीरियड्स के दर्द को करता है कम- अगर महिलाएं कच्चे पपीते को खाती हैं तो महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाग्लैंडीन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। कच्चा पपीता महिलाओं के गर्भाशय में संकुचन लाता है और मासिक धर्म के दर्द को कम कर सकता है विटामिन की कमी- अगर आपके शरीर में विटामिन की कमी है तो कच्चे पपीते का सेवन इस प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। इसमें विटामिन सी और ए के साथ कई तरह के तत्व पाए जाते हैं, जिससे शरीर में विटामिन की कमी को दूर हो जाती है।

डायबिटीज में फायदेमंद- कच्चे पपीते खाना डायबिटीज रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन खून में शुगर की मात्रा को कम करता है और इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे डायबिटीज कंट्रोल में रहती है।वजन को करता है कम- अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान है तो रोजाना कच्चे पपीते का सेवन करें। इसमें सक्रीए एंजाइम होते हैं, जोकि तेजी से फैट बर्न करने में मदद करते हैं। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट निकल जाता है।

ब्रैस्ट फीडिंग में फायदेमंद- ब्रैस्ट फीडिंग करवाने वाली महिलाओं को ज्यादा न्यूट्रिशंस की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कच्चे पपीते का सेवन शरीर में सभी एंजाइम की कमी को पूरा करके दूध बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चे पपीते की सब्जी खाने से भी मां के दूध में वृद्धि होती है।लीवर के लिए फायदेमंद- कच्चे पपीते का सेवन लीवर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह लीवर को मजबूती देता है। पीलिया होने से लीवर को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में कच्चा पपीता खाने से पीलिया के रोगियों को काफी फायदा पहुंचता है।