चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को इतने रनों से ऐसे दी मात

बुधवार को खेले गए 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 80 रनों से हरा दिया। इसीके साथ चेन्नई एक बार फिर प्वाइंट्स टेबल पर शीर्ष पर पहुंच गई है। चेन्नई की इस जीत के हीरो सुरेश रैना (59), लेग स्पिरन इमरान ताहिर (12-4) और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 44) रहे।

आप सब तो धोनी की फूर्ति के बारे में जानते हैं। बैटिंग के दौरान विकेटों पर भागने की बात हो या विकेटकीपिंग के दौरान विकेटों के पीछे, धोनी की तेजी का कोई सानी नहीं है। हर मैच में धोनी विकेटों के पीछे ऐसा काम कर जाते हैं जो बाकियों के लिए असंभव सा होता है। 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 11 ओवर के बाद 83 रनों पर 6 विकेट गंवाकर खेल रही थी।

एक छोर पर कप्तान श्रेयस अय्यर खड़े थे, जबकि दूसरी ओर क्रिस मोरिस बल्लेबाज़ी के लिए। रविन्द्र जडेजा के ओवर की चौथी गेंद पर मोरिस स्ट्राइक पर थे, उन्होंने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ला के बगल से धोनी के पास गई और मोरिस का बिल्कुल मामूली से पैर हवा में था कि धोनी ने बेल्स उड़ा दिए।

थर्ड अंपायर ने जब रीप्ले में देखा तो मोरिस के लिए कुछ नहीं बचा था। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर खेलने आए, लेकिन उन्होंने भी जडेजा की गेंद मिस की और उनका पैर भी हवा गया कि धोनी ने अय्यर को भी कोई मौका नहीं दिया। इस स्टम्प के बाद धोनी की जमकर तारीफ हो रही है और उनका ये सुपर फास्ट स्टम्पिंग वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है।