चीन ने किया इस देश पर हमला, भेजे 15 लड़ाकू विमान

चीन के जिन विमानों ने ताइवान की वायुसीमा में रविवार को घुसपैठ की उसमें दो Y-8 एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट, दो सुखोई SU-30 लड़ाकू विमान, चार J-16 लड़ाकू विमान, छह J-10 लड़ाकू विमान और एक Y-8 मैरीटाइम एयरक्राफ्ट शामिल था। इससे पहले शनिवार को चीन के आठ H-6K और चार J-16 लड़ाकू विमानों की घुसपैठ की थी।

ताइवानी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि शनिवार और रविवार को चीनी बमवर्षक विमानों के ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी कोने में प्रवेश किया।

जिसके बाद ताइवान ने अपनी मिसाइलों को मॉनिटर करने के लिए तैनात किया है। चीन के लड़ाकू विमानों की लगातार बढ़ती घुसपैठ को ताइवान ने असामान्य करार दिया है।

चीन ने शनिवार को भी ताइवान के वायुक्षेत्र में अपने 8 एच-6के परमाणु बॉम्बर्स को उड़ाया था। इनके साथ चार की संख्या में जे-16 लड़ाकू विमानों का दस्ता भी मौजूद था।

ताइवान की जवाबी कार्रवाई के बाद चीन के विमान भाग गए थे। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राजनयिक की ताइवान यात्रा से चीन भड़का हुआ है। इस कारण दोनों देशों के बीच तनाव में फिर से इजाफा देखा जा रहा है।

चीन ने रविवार को लगातार दूसरे दिन ताइवानी एयरस्पेस में अपने 15 लड़ाकू विमानों की घुसपैठ कराई जिसके बाद हरकत में आए ताइवानी एयरफोर्स ने अपनी मिसाइलों का मुंह चीन के विमानों की तरफ मोड़ दिया।

इतना ही नहीं, ताइवानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने तुरंत उड़ान भरकर चीन को जवाबी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जिसके बाद चीन के जहाज ताइवानी एयरस्पेस से भाग खड़े हुए।

चीन की ताइवान में घुसपैठ करने पर मुंह की खानी पड़ी है। ताइवान सीमा में रविवार को घुसे चीन के 15 लड़ाकू विमानों पर ताइवान ने अपनी मिसाइलों को निशाने पर ले लिया और ताइवानी एयरफोर्स के विमानों ने उनको अपनी सीमा से भी बाहर खदेड़ दिया। चीन के इस दुस्साहस से ताइवान में अमेरिकी राजनयिक की यात्रा से जोड़कर देखा जा रहा है।