गुस्से में आकर किसानों ने लाल किले पर फहराया अपना झंडा, मचा बवाल , अब क्या होगा आगे…

किसानों द्वारा रूट बदले जाने की वजह से ट्रैक्टर परेड में जमकर हंगामा हो रहा है। दिल्ली-एनसीआर में लाठीचार्ज और झड़प की खबरों के बीच अब प्रदर्शनकारी किसान दिल्ली के लाल किला में घुस गए हैं।

सैकड़ों की संख्या पर वहां पहुंचे किसानों ने प्रचारी तक पहुंच गए और यहां ठीक उस जगह पर ​अपना झंडा फहरा दिए हैं, जहां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान आज दिल्ली-एनसीआर में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं।

ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों और पुलिस के बीच भिडंत जारी है। कई जगहों पर बवाल की खबर है। इस बीच सामने आया है कि प्रदर्शनकारी किसान अब लाल किले में घुस गए हैं।