क्या ये मिस्ट्री गर्ल शाहरुख खान के बेटे आर्यन की गर्लफ्रेंड है? PHOTO VIRAL

मनोरंजन डेस्क। Shahrukh Khan और गौरी के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। आर्यन खान ने फिल्म ‘द लायन किंग’ में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है।

 

दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है। कुछ का ये भी कहना है कि शाहरुख और आर्यन की आवाज एक जैसी है। डेब्यू के बाद आर्यन को लेकर खबर आई कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं।


अब आर्यन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों डांस कर रहे हैं। इस दौरान आर्यन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल रेड कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं।

 

इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे की पसंद से काफी खुश हैं।

आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है। खबर है कि Shahrukh Khan बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं।