कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जगतप्रकाश नड्डा ने सामने आई ये बड़ी चुनौति

भाजपा का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जगत प्रकाश नड्डा के सामने चुनौतियां कम नहीं होंगी. इस वर्ष कई राज्यों में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में भी उनके समक्ष बीजेपी की सरकारें बनवाने की चुनौती होगी.

मोदी  शाह की खास पसंद बनने के बाद बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष बने जगतप्रकाश नड्डा का कद जितना बड़ा हो गया है, उनके सामने उतनी ही बड़ी चुनौतियां भी होंगी.

हरियाणा, झारखंड, जम्मू और कश्मीर जैसे राज्यों में इस वर्ष विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. इन राज्यों में अगली बीजेपी सरकारें बनाना उनके लिए माथापच्ची का विषय होगा.कई राज्यों में संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने हैं.

उसके बाद राज्यों में संगठनों की कमान भी ऐसे नेताओं के हाथ में दी जानी है जो पार्टी को मजबूत रखें. नड्डा के समक्ष ये सब भी चुनौतियां होंगी. अगर वह इन तमाम चुनौतियों से पार पा जाते हैं तो यह उनके कद को  भी ऊंचा कर देगा.