काजोल ने कहा, शादी से पहले ही आलिया भट्ट बन गई आलिया कपूर

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चित रहने वाले कपल्स में से एक है। लेकिन अब आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि आखिर कब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देंगे? बीते कुछ ही समय पहले हमने अपने एक लेख में आपको बताया था कि नीतू कपूर और सोनी राजदान ने रणबीर कपूर के जन्मदिन पर दोनों की शादी की डेट तय कर ली है।

Image result for शादी से पहले ही आलिया भट्ट बन गई आलिया कपूर

अब सुनने में आ रहा है कि आलिया और रणबीर कपूर साल 2020 में सात फेरे लेंगे लेकिन लगता है कि काजोल साल 2020 का इंतजार नहीं कर पा रही है और वह जल्द से जल्द चाहती है कि अलिया भट्ट से आलिया बन जाए।

दरअसल बात ये है कि, काजोल नेहा धूपिया के शो ‘नेहा धूपियाज पॉडकास्ट’ के दूसरे सीजन में शिरकत करने पहुंची थी। काजोल ने नेहा धूपिया के शो में कुछ ऐसा कह दिया जिससे आलिया और रणबीर कपूर के फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

हाल ही में नेहा के शो का प्रोमो सामने आया है जिसमें नेहा कई सेलेब्स के साथ नजा आ रही है। प्रोमो में जब नेहा काजोल से आलिया से जुड़ा एक सवाल पूछ रही है तो काजोल हड़बड़ी में आलिया भट्ट की जगह आलिया कपूर कहती हुई नजर आ रही है।

हालांकि बाद में काजोल ने जल्दी से अपनी गलती सुधार ली है। और नेहा से कहती हैं कि, आलिया कपूर, आलिया’ सौरी! नो, आलिया भट्ट।

खैर आपको बता दें कि इस वक्त आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में व्यस्त हैं।