कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की सीमा पर आंदोलन में डटे किसानों की लड़ेंगे लड़ाई

सीडब्ल्यूसी की यह बैठक वर्धा, महाराष्ट्र में चल रही थी। कांग्रेस अध्यक्ष के करीबी सूत्रों के मुताबिक बुधवार को राहुल गांधी किसानों से मिल सकते हैं। राहुल आंदोलन कर रहे किसानों को दिल्ली से चलकर उत्तर प्रदेश की सीमा पर डटे किसानों को केंद्र सरकार से उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दे सकते हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से लौटने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की लड़ाई लड़ेंगे।

Image result for कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

पहले भी देते रहे हैं किसानों का साथ

पिछले चार साल के दौरान वह केंद्र सरकार के सामने भी किसानों की कर्जमाफी समेत अन्य मुद्दे उठाते रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के कारण राहुल गांधी मंगलवार को किसानों का साथ नहीं दे सके। हालांकि मंगलवार को सुबह वह दिल्ली में ही थे।

मां और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ राजघाट जाकर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए थे। इसके बाद वह महात्मा गांधी की कर्मस्थली वर्धा के सेवाग्राम आश्रम गए थे। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष वर्धा से लौट आए हैं। समझा जा रहा है कि वह बुधवार को गाजियाबाद जाकर किसानों से मिल सकते हैं और उनकी आवाज को अपना समर्थन दे सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष की टीम होमवर्क करने में जुट गई है।

इससे पहले भी राहुल गांधी ने किसानों का साथ दिया है। वह मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन में गए थे और यूपीए-टू सरकार के समय में नोएडा से सटे भट्ठा पारसौल में भी किसानों का साथ दिया था।