करवाचौथ पर अनुष्का ने पहनी इतनी मंहगी साड़ी

बॉलीवुड में बीते दिनों ही करवाचौथ निकला है। करवाचौथ पर इस बार बॉलीवुड में भी खूब चमक देखने को मिली है। क्योंकि कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी रहीं जिनका ये पहला करवाचौथ था। इन्हीं में से एक एक्ट्रेस थीं अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने भी अपनी पहली करवाचौथ पति विराट कोहली के साथ मनाई। इस कपल ने धूमधाम से सेलिब्रेशन किया। पहली करवाचौथ के लिए अनुष्का ने सिंपल लुक कैरी किया था।

Image result for करवाचौथ पर अनुष्का ने पहनी इतनी मंहगी साड़ी

इसमें अनुष्का ने सब्यसाची की साड़ी पहनी थी। लाइट येलो कलर की साड़ी में अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थी। इस साड़ी की कीमत जानकर आप हैरान  रह जाएंगे। तो आपको बता दें कि अनुष्का ने करवाचौथ पर जो साड़ी पहनी थी उसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है।

बिल्कुल सही सुन रहे हैं आप, अनुष्का ने 8 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। एक तरफ जहां विराट काले कुर्ते में नजर आए थे तो वहीं अनुष्का इस साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थी। बता दें कि विराट-अनुष्का ने पिछले साल ही 11 नवंबर को इटली में शादी की थी।