उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक होने वाला है ये , सावधान हो जाए लोग

उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क उत्तरी/पश्चिमी उत्तरी हवा के चलते अगले चार पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तामपान तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है और उत्तराखंड , पंजाब, हरियाणा एवं उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चल सकती है।

 

आईएमडी ने कहा कि निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर प्रचुर नमी एवं अन्य मौसमीय अनुकूल दशाएं होने के कारण नौ और दस जनवरी की सुबह को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में छिटपुट स्थानों तथा दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर पश्चिम मध्यप्रदेश में घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक 7 जनवरी से लेकर 13 जनवरी तक दक्षिण प्रायद्वीप, मध्य भारत में सामान्य से अधिक वर्षा तथा पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। दक्षिणपूर्ण अरब सागर तथा दक्षिण तमिलनाडु तट एवं उसके आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के चलते अगले दो-तीन दिन दक्षिण भारतीय प्रायद्वीप में वर्षा हो सकती है, कुछ स्थानों पर भारी एवं मध्यम वर्षा होगी एवं बादल गरजेंगे।

मौसम विभाग ने कहा कि 11 और 12 जनवरी को उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने की संभावना है जबकि 14 से 28 जनवरी तक दक्षिण भारत में सामान्य से अधिक वर्षा हो सकती है।

झारखंड की राजधानी रांची व आसपास के इलाके में आकाश में हल्के बादल छाये रहेंगे। वहीं न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की वृद्धि जारी रहने की संभावना है।

बिहार से पश्चिमी विक्षोभ रूठा हुआ है। यही वजह है कि नमी युक्त पुरवैया हवा की चपेट में पूरा बिहार फंसा हुआ है, हालात ऐसे हैं कि प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री अधिक है।