इस धनतेरस बदलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत

धनतेरस पर खरीदारी का विशेष महत्व है। इस दिन घर में नया सामान लाने से यश, ऐश्वर्य और वैभव का आगमन होता है। यह धनतेरस तीन राशियों की किस्मत बदल देगा। ना सिर्फ धन संपदा बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी इन राशियों को बेहद फायदा होगा। आइए जानते हैं कौन सी वो तीन राशियां हैं, जिसकी किस्मत इस दिवाली बदलेगी।

Image result for इस धनतेरस बदलेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस खुशियों की पोटली लेकर आएगा। कुछ दिनों से रूका काम जल्द ही पूरा होगा और लोगों का नजरिया आपके प्रति बदेलगा। परिवार में आपसी तालमेल ठीक रहेगा और परिजनों से सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य को लेकर जो कठिनाइयां आ रही थी, सब दूर होने वाली है। मेष राशि के जातकों के लिए धनतेरस पर तांबे से बनी धातु खरीदना बेहद फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आने वाला समय सफलता लेकर आएगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए धनतेरस का पर्व आर्थिक रूप से मजबूती लेकर आएगा। धन की कमी से जूझ रहे लोगों की किस्मत बदलने वाली है।

करी को लेकर कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। धनतेरस के दिन चांदी की धातु से बनी कोई वस्तु खरीदें। चांदी से बनी गणेशजी की प्रतिमा खरीदें और उनकी सालभर पूजा करें। इस विधि से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का पिछला कुछ समय बेहतर नहीं रहा था, लेकिन जल्द उनका समय बदलने वाला है। यह धनतेरस कन्या राशि वालों को काफी कुछ देगा। व्यवसाय में आ रही दिक्कतें दूर होगी। छात्रों को उचित परिणाम मिलेगा।

परिजनों का सहयोग और स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। इस दिन भगवान धनवंतरि की पूजा विशेष रूप से करें, इससे स्वास्थ्य संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी। कोर्ट में लटका हुआ मामला जल्द निपटने की उम्मीद है।