आज इन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, परिवार का मिलेगा सहयोग

मेष: आर्थिक योजना को बल मिलेगा। राजनेता या संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्तता बढ़ेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होग। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सतर्कता के साथ यात्रा करें।

कर्क: व्यावसायिक और आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्रों और परिवार से सहयोग मिलेगा।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। गृह कार्य पूर्ण होंगे।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए पद, प्रतिष्ठा या नए अनुबंध की दिशा में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग से सचेत रहें। रचनात्मक कार्योँ में मन लगाएं, सफलता मिलेगी।

मकर: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। चला आ रहा पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।