आज 6 घंटे के लिए ठप रहेगा मुंबई हवाई अड्डा

रनवे पर हो रहे कार्य के कारण मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आज 6 घंटे तक बंद रहेगा. हवाई अड्डे के बंद होने का समय प्रातः काल 11 बजे से शाम 5 बजे तक है. रनवे के रखरखाव से संबंधित कार्य के कारण यह निर्णय लिया गया है.
Image result for मुंबई हवाई अड्डा

मुंबई हवाई अड्डे का मुख्य रनवे  दूसरा रनवे क्रॉस रनवे के साथ बंद रहेंगे. इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा सकता है क्योंकि कार्य के चलते उड़ान भी प्रभावित होंगी.

हालांकि एयरलाइंस ने उड़ानों को रद्द  रीशिड्यूल कर दिया है. इस कार्य से वो लोग भी प्रभावित होंगे जिन्होंने कल शाम  रात के लिए टिकट खरीदी है. इस समय अधिकांश लोग यात्रा करते हैं, जिसके चलते मुंबई से बाहर के लिए यात्रा करने पर हवाई उड़ान के टिकट के दाम भी बढ़ गए हैं.