आज अयोध्या पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी, जानिए करेंगे ये बड़ा ऐलान 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (07 जून) को अयोध्या के भ्रमण पर जाएंगे जानकारी के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास के 81वें जन्मदिवस समारोह का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर्नाटक से लाई गई कोदंब राम की मूर्ति का अनावरण करेंगे सीएम योगी प्रतिमा के अनावरण के साथ प्रतिमा बनाने वाले एमएम मूर्ति को भी सम्मानित करेंगे

काष्ठ कला की दुर्लभ प्रतिमा अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित की जाएगी यह आकर्षण का केन्द्र होगी कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट एंड क्राफ्ट एंपोरियम से खरीदी गई प्रतिमा अयोध्या के लिए गौरव की बात है 7 जून को न्यास अध्यक्ष गोपाल दास के जन्मोत्सव में शामिल होने अयोध्या पहुंच रहे मुख्यमंत्री योगी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भगवान राम की प्रतिमा के लगाने का ऐलान  उसके धरती के चिह्नांकन के बाद जहां एक ओर राम भक्त खुश हैं, वहीं अब अयोध्या शोध संस्थान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपलब्धि में चार चांद लगाने जा रहा है 7 फीट की इस मूर्ति को राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है कर्नाटक के कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट्स एवं क्राफ्ट इंपोरियम से 35 लाख में खरीदी गई भगवान राम की यह मूर्ति देखने में बेहद सुन्दर है  इसे काष्ठ कला की एक दुर्लभ कृति माना जा रहा है