अरविंद केजरीवाल ने दिया बयान बताया बीजेपी सेना के जवानों की लाशों पर कर रही राजनीति

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार (28 फरवरी) को केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लिया।

अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि बीजेपी सेना के जवानों पर लाशों की राजनीति कर रहे हैं और उनकी लाशों पर अपनी सीटों की गिनती कर रहे हैं। उनके इस बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में वह कहते हुए सुनाई दे रहें है कि, ‘जब देश के उपर आपत्ति आई है, जब भारत और पाक सीमा पर लड़ाई बनी हुई है। ऐसे समय में हमारा प्रधानमंत्री बूथ मजबूत करने में लगा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लाशें गिन रही है कि कितनी लाशें हो गई अब इतनी सीट आएंगी हमारी। क्या इसलिए भारत पाकिस्तान सीमा पर तुमने यह सब कराया है?’

उन्होंने आगे कहा कि, ‘अध्यक्ष महोदय, इस समय सारा देश भारतीय जनता पार्टी के हरकतों से गुस्सें में है।’

बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा था कि, ‘बेहद दुःख हो रहा है सर। पूरा देश जवानों को और देश को मज़बूत करने में लगा है और आप बूथ मज़बूत करने में लगे हो? देश मज़बूत होगा तो बूथ अपने आप मज़बूत हो जाएगा, जवान मज़बूत होगा तो हर हिंदुस्तानी मज़बूत होगा।’