अयोध्या में तीन दिनी दीपोत्सव की शुरुआत आज

देश भर में दीपावली के पावन पर्व की गूंज है। इस अवसर पर भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या किसी दुल्हन की मानिंद सजी हुई नजर आएगी। रविवार से अयोध्या में तीन दिनी दीपोत्सव की शुरुआत होगी। इसमें भगवान ऱाम और हनुमान की मूर्ति को भव्यता के साथ सजाया जाएगा। दीपोत्सव का यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 4 नवंबर से लेकर 6 तक चलेगा। Related image

इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या जाएंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल सदस्य और केन्द्र से भी कई मंत्री शामिल होंगे। इस आयोजन की तैयारिया शुरु कर दी गई हैं। सरयू नदी के पवित्र घाट को काफी खूबसूरती के साथ सजाया गया है।

आपको बता दें कि इस बार सरयू नदी के घाट पर तीन लाख मिट्टी के दीए जलाकर रिकार्ड बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से आये रामलीला कमेटियों का भी मंचन होगा।  पिछले साल योगी सरकार ने 100 मीटर ऊंची भगवान राम की प्रतिमा लगाने की योजना का एलान किया था। तब ‘नव्य अयोध्या’ योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने राज्यपाल राम नाईक को प्रपोजल भी दिखाया था। लेकिन एक साल में यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई।

दरअसल कुछ दिन पहले ही योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वह इस बाद दीपावली पर प्रदेश की जनता को भव्य तोहफा देंगे। जिसके चलते इसके बाद इस बात की घोषणा हो चुकी है कि अयोध्या में भगवान राम की 151 मीटर ऊंची तावें की प्रतिमा बनवाई जाएग।

खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि 6 नवंबर को यूपी के सीएम योगी सरयू नदी के किनारे भगवान राम की भव्य मूर्ति की आधार शिला रखेंगे। गौरतलब है कि दीपोत्सव के लिए राम कथा पार्क, राम की पैडी और अंतरराष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय और अवध यूनिवर्सिटी सभागार को कार्यक्रमों का प्रमुख स्थल बनाया गया है जहां तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अयोध्या शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ के मुताबिक लोक कलाकारों का आना दो दिन पहले से ही शुरू हो गया है।