अमेरिका के साउथ कैरोलिना प्रांत में पुलिसवालों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में पांच अमेरिकी पुलिस अधिकरियों को गोली लग गयी,जिसमें से एक की मौत हो गई। सीएनएन ने फ्लोरेंस काउंटी में कोरोनर (मृत्यु समीक्षक) के हवाले से बताया कि बुधवार को घटना में गोली लगने से जख्मी हुए एक ऑफिसर की मौत हो गयी।
इसमें बताया गया है कि यह ऑफिसर इन पांच घायलों में शामिल था। घायलों में दो नगर पुलिस ऑफिसर हैं, जबकि तीन फ्लोरेंस काउन्टी शेरिफ के प्रतिनिधि हैं। अन्य अधिकारियों की हालत के बारे में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नही है।
फ्लोरेंस काउंटी आपातकालीन प्रबंधन ऑफिस ने बुधवार को ट्विटर पर शाम करीब पांच बजे फ्लोरेंस में गोलीबारी की घटना की जानकारी दी थी। एक घंटे के बाद बताया गया कि गोलीबारी बंद हो गई है व एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
राष्ट्रीय कानून प्रवर्तन मेमोरियल फंड के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, इस ताजा मामले को लेकर अब तक इस वर्ष 107 ऑफिसर गोलीबारी की घटना में मारे गये हैं।