अभी – अभी किसानो ने उठाया ये बड़ा कदम, पूरी तरह से घिरी दिल्ली , होने जा रहा…

पिछले एक सप्ताह से किसान कृषि कानून के विरोध में सड़कों पर हैं। किसान केंद्र सरकार से नए कृषि कानून को रद्द करने की मांग रह रहे है। दिल्ली की सीमाओं पर हजारों की संख्या में किसान डटे हुए हैं।

 

एक दिसंबर को सरकार के प्रतिनिधियों और किसान नेताओं के बीच हुई बातचीत में समिति बनाने पर सहमति हुई थी, जो प्रतिदिन बैठक करेगी लेकिन इसके साथ किसानों ने प्रदर्शन जारी रखने की बात भी कही थी। आज इस किसान आंदोलन में कांग्रेस खुलकर सामने आ गई। कांग्रेस ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ भी जबर्दस्त प्रदर्शन किया।

किसानों ने दिल्ली को चारों ओर घेर लिया है। दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा-पंजाब के बाद अब गुजरात के किसान पहुँचने लगे हैं। सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर और नोएडा बॉर्डर पर भी हजारों की तादाद में किसान जमे हुए हैं।

किसान आंदोलन की वजह से सिंधु बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर समेत कई बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। आज भी नोएडा लिंक रोड पर स्थित चिल्ला बॉर्डर बंद रखा जाएगा।

किसान नेताओं और केंद्र सरकार के बीच आज चौथे दौर की बातचीत होनी है। इससे पहले मंगलवार को किसानों के प्रतिनिधिमंडल की सरकार से बातचीत हुई, जो बेनतीजा निकली।

सरकार ने किसानों से छोटा ग्रुप बनाकर वार्ता की अपील की थी, जो खारिज हो गयी थी। जिसके बाद आज करीब 35 किसान संगठनों के नेता बातचीत में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह से गुरुवार को दिल्ली में मुलाक़ात करेंगे। कृषि कानूनों और किसान आंदोलन के मुद्दे पर दोनो नेताओं के बीच कल सुबह 9.30 बजे से 10 बजे होनी है। जानकारी के मुताबिक, कैप्टन अमरिंदर सिंह कल सुबह 8 बजे चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

किसानों का आंदोलन जारी है। मोदी सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब हरियाणा के बाद अब गुजरात के किसान भी सिंधु बॉर्डर तक पहुँच गए हैं। वहीं किसान संगठनों और सरकार के बीच लगातार बातचीत होने के बाद अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

किसान कानून वापस न लिए जाने पर दिल्ली पर कूच करने की तैयारी में हैं तो वहीं इन सब को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

आज किसानों और सरकार के बीच एक बार फिर वार्ता होनी है, वहीं पंजाब के सीएम कैप्टेन अमरिंदर सिंह भी आज दिल्ली पहुँच रहे हैं। सीएम अमरिंदर गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करने वाले हैं।