फिरोजाबाद आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। अब से मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ठोंक दो तब से जनता-जनता को ठोंक रही है और पुलिस भी जनता को ठोंक रही है।
ऐसी प्रदेश की कानून व्यवस्था है। इस देश की जनता चाहती है कि देश विकास पर चले। भाजपा खाई पैदा करने का काम कर रही है।
गठबंधन के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यदि तुम्हें अच्छा लग रहा होगा तो गठबंधन हो रहा होगा। हालांकि मंच से अखिलेश ने गठबंधन के सहारे चुनाव लड़े जाने की बात कही थी। उन्होंने संकेत दिए थे कि लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा के गठबंधन से चुनाव लड़ा जाएगा।