हुआ खुलासा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा शादी के लिए तैयार, इन्हें बना सकती है अपना दूल्हा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कलंक को लेकर जितनी सुर्खियों में हैं वहीं अपने शादी को लेकर भी छाई हुई हैं। पिछले दिनों सोनाक्षी कलंक के प्रमोशन के लिए एक टीवी शो में नजर आई थीं। ये फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। इस शो के दौरान सोनाक्षी ने अपनी शादी को लेकर खुलासे किए हैं।

सोनाक्षी ने इस सवाल का तपाक से जवाब देते हुए कहा कि वे आलिया और वरुण से पहले शादी करना चाहती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वे शादी के लिए तैयार हैं और अब घर बसाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी लाइफ में सही शख़्स की तलाश में हैं। यानी की साफ है जैसी ही सोना को अच्छा लड़का मिलेगा वह शादी कर लेंगी। आपको बता दें पिछले दिनों सोनाक्षी का एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। जहीर ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी को बर्थ डे विश भी किया था।

हाल में सोनाक्षी सिन्हा अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वॉइन करने को लेकर ए‍क बयान दिया था। सोनाक्षी सिन्हा अपने पिता के कांग्रेस ज्वाइन करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि अब उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा बिना किसी दबाव के बेहतर तरीके से काम कर पाएंगे। सोनाक्षी के अनुसार उनके पिता को यह फैसला काफी पहले ले लेना चाहिए था। कलंक में आलिया और वरुण के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के अलावा सोनाक्षी दबंग 3 और मिशन मंगल का हिस्सा हैं। जल्द ही वो इन दोनों फिल्मों की शूटिंग शुरु करेंगी।

सोनाक्षी के इस बयान के सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्‍द ही सलमान खान की फिल्‍म ‘दबंग 3’ से बड़े पर्दे पर तहलका मचाने आ रही हैं। वहीं इस फिल्‍म के अलावा सोनाक्षी सिन्‍हा, अक्षय कुमार की फिल्‍म ‘मिशन मंगल’ में भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।