सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाली इस पोर्न स्टार ने बॉयफ्रेंड से की सगाई

सोशल मीडिया पर बवाल मचाने वाली पोर्न स्टार मिया खलीफा ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड रॉबर्ट सेंडबर्ग संग सगाई कर ली है। बताते चलें कि इस खबर की जानकारी खुद म‍िया ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। रॉबर्ट सेंडबर्ग पेशे से एक शेफ हैं, मिया ने सोशल मीडिया पर सगाई की डायमंड र‍िंग शेयर करते हुए खास ड‍िशेज शेयर की हैं।

सगाई के बारे में रॉबर्ड सेंडबर्ग ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हम इस हफ्ते के आख‍िर में हम शिकागो गए और शानदार डिनर किया, मैंने मिया को प्रपोज किया और उसने कहा हां! मिया खलीफा की इस घोषणा के बाद सोशल मीड‍िया पर बधाई मिलनी शुरू हो गई है। लेकिन मिया की सगाई से कई फैंस उदास भी नजर आ रहे हैं, फैंस को इस बात का भी डर है कि कहीं मियां खलीफा अब इंगेजमेंट के बाद कहीं पॉर्न इंडस्ट्री को अलविदा न कह दें।