सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी के कांग्रेस में एंट्री पर दिया आपत्तिजनक बयान, सोनिया गाँधी को बताया ये

अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाले यूपी की बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में हैं।सुरेंद्र सिंह ने सपना चौधरी के कांग्रेस में एंट्री पर आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा ‘राहुल गांधी जी की माता जी भी इटली में इसी पेशे से थी। जैसे आपके पिताजी ने सोनिया जी को अपना बना लिया था, आप भी सपना को अपना बनाएं। सबसे अच्छी बात है सास और बहू एक ही पेशे और कल्चर से रहेंगी।’

बता दें कि हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी आज कांग्रेस में शामिल हुई हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपना ने कांग्रेस का दामन थामा है।

सपना चौधरी ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर के घर पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सपना के कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही कयास जोरों पर हैं कि वह यूपी की मथुरा लोकसभा सीट चुनाव भी लड़ सकती हैं।

हाल ही में सपना चौधरी पिछले दिनों कांग्रेस हेड क्वार्टर पहुंची थीं। इससे पहले सपना चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक ट्वीट कर कहा था- मोदी जी आप तो केवल प्रेरित करते हैं भाजपा को वोट देने के लिए, लेकिन राहुल गांधी मजबूर कर देते हैं बीजेपी को वोट डालने के लिए। हालांकि ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो ट्वीट डिलीट कर दिया था।

खास बात ये है कि सपना तो कांग्रेस की तारीफ करते भी देखा जा चुका है। अगर सपना माधुरा से मैदान में उतरती हैं तो काफी दिलचस्प मुकाबला होने वाला है। सपना बिग बॉस शो के बाद से फैंस के बीच छाई हुई हैं।

इससे पहले सुरेंद्र सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मायावती खुद रोज फेशियल करवाती हैं, वो क्या हमारे नेता को शौकीन कहेंगी। मायावती की उम्र हो गई है, फिर भी वह अपने आप को जवान साबित करती हैं।’