शादी में लहंगा पहनने के लिए दीपिका से लड़े रणवीर

बॉलीवुड की सबसे शाही शादी जल्द ही होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दोनों ने बीतो दिनों ही शादी का ऐलान किया है। दोनों 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी रचाएंगे। इनकी शादी की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से चल रही हैं। इस शादी से जुड़ी अलग अलग तरह की जानकारियां आ रही है। वैसे देखा जाए तो इस शादी की हर बात ही निराली है… इंडिया के बजाए इटली जाकर हिन्दु रिती-रीवाज़ से दीपिका रणवीर शादी करेंगे। अब दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. हाल ही में दीपिका के घर में नंदी पूजा हुई है।

Image result for शादी में लहंगा दीपिका

शादी की तैयारियों में दोनों का परिवार इन दिनों जोरों शोरों से लगा हुआ है। अभी हाल ही में दीपिका के घर नंदी पूजा हुई तो वहीं कल ही रणवीर की हल्दी हो गई है। इनकी शादी के लिए इंड्स्ट्री के फैंड्स भी बेकरार है। हाल ही में करण जौहर ने रणवीर-दीपिका की वेडिंग पर चुटकी ले ली है। दरअसल हुआ ये है कि इन दिनों करण जौहर इंडियाज गॉट टैलेंट को जज कर रहे हैं। इसी शो का एक प्रोमो आया है। प्रोमो में भारती सिंह, जो कि शो को होस्ट कर रही है।

वो करण को फोन करके कहती हैं कि, सर रणवीर दीपिका की शादी है। तो दोनों में झगड़ा हो गया। रणवीर कह रहा है कि शादी में लहंगा वही पहनेगा। जवाब में करण कहते हैं, वो थोड़ा बेफिक्रे है। इसका मतलब ये नहीं कि हमें फिक्र करने की जरूरत नहीं। ये नेशनल क्राइसेस है। मुझे जाना होगा।

अब इनके शो का ये मजाक वाकई बेहतरीन है। वैसे ये बात इसलिए भी हुई है क्योंकि रणवीर का फैशन सेंस और उनका स्टाइल बिल्कुल अलग रहता है।

खुद दीपिका बीते दिनों ही कह चुकी हैं कि उन्हें रणवीर की लाइफस्टाइल से तो नफरत है और वो उनके फैशन सेंस को टॉलरेट करती है। खैर यही चीज है जो रणवीर को बाकियों से अलग बनाती है। दोनों की शादी की तैयारियों जोरों पर है। दोनों इटली में शादी के बाद बैंगलोर और मुंबई में रिसेप्शन देंगे।