
गूगल सर्च की बात करें तो संसार के अधिकांश राष्ट्रों में स्ट्रेस को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। स्ट्रेस ही है जो सबसे ऊपर सर्च किया जा रहा है। यह हम नहीं बल्कि एक रिसर्च भी कह रही है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। मेडिकेयर हेल्थ प्लान के एक नए अध्ययन ने कुछ ऐसे लक्षणों का खुलासा हुआ है जो अमेरिका के लगभग हर राज्य में पाया गया है। अमेरिका की राज्यों में भी सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द स्ट्रेस ही है जिसे सबसे ऊपर रखा गया है।
कई बार तनाव के कारण रिश्तों में भी दरार आ जाती है। अक्सर लोग तनाव से राहत पाने के लिए उसके तरीके नेट पर सर्च करते हैं व इसी कारण टेंशन या स्ट्रेस को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। अगर आप गूगल पर ‘स्ट्रेस रिलीफ’ सर्च करते हैं तो आपको करीब 10 करोड़ से ज्यादा परिणाम देखने को मिलते हैं। वहीं अगर आप टेंशन सर्च करते हैं तो 25 करोड़ से ज्यादा परिणाम सामने आते हैं। इनके बाद ‘नींद की कमी’, ‘डाइजेशन’ को भी पाया गया है। इनसे निजात पाने के लिए गूगल पर इनके तरीका भी सर्च किये जाते हैं।