महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है ऐसे खान-पान का असर ?

हर महीने जब महिलाओं के पीरियड्स का समय आता है तब, उन्हें अपने खान-पान को लेकर सजगता बरतनी चाहिए। वरना इससे उनके पीरियड्स में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस दौरान की गई गड़बड़ी पेट की कई बीमारियों को जन्म दे सकती है। साथ हीइन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ाती है। इसलिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थों से परहेज करने की जरूरत है जिससेआपको पेट दर्द होने लगे या फिर इसका असर पीरियड्स पर दिखे। आपको खान-पान में स्वच्छता रखनेकी भी जरूरत है। चलिए जानते हैं कि, पीरियड्स के दौरान महिलाओं को किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

Image result for महिलाओं के पीरियड्स पर पड़ता है ऐसे खान-पान का असर ?

प्रोसेस्ड फूड्स नही खाने चाहिए

पीरियड्स के दौरानकभी भी महिलाओं को प्रोसेस्ड फूड, मतलब काफी दिन पहले के भोजन को नहीं खाना चाहिए।मार्केट में मिलने वाले पन्नी बंद पदार्थ भी इस कैटेगरी में आते हैं अर्थात इसका सेवन बिल्कुल ना करें। अगर कोई महिला मासिक धर्म मे ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करती है तो उसे पेट संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

फैट से भरपूर खाद्य पदार्थ

मासिक धर्म के स्त्राव के दौरान ऐसे चीजों का सेवन बिल्कुल भी ना करें जिनमें फैट की मात्रा अधिक पाई जाती हो। मांस में जरूरत से ज्यादा फैट पाई जाती है। इसलिए महिलाओं को ऐसी अवस्था मेमांस खाने से बचना चाहिए। इस तरह के अनसैचुरेटेडफैट हमारे पेट में जाकर आंतों व पेट में सूजन और पेट में ऐंठन का बहुत बड़ा कारण बन सकते हैं। अगर आपको वसायुक्त भोजन करने का मन है तो आप ऐसे पदार्थों का सेवन कर सकती है जिनमें वसा की मात्रा काफी कम हो।

केक और पेस्ट्री

मासिक धर्म से जूझ रही महिलाओं को केक और पेस्ट्री जैसे खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। इस तरह के पदार्थों का अधिक सेवन मूत्राशय के संक्रमण को बढ़ाता है। साथ ही इसमें ट्रांसफैट की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है जिससे, यहपीरियड से जूझ रही महिलाओं के एस्ट्रोजेनलेवल को बढ़ा देता है। एस्ट्रोजेनलेवल बढ़ जाने के कारण गर्भाशय में सूजन की स्थिति पैदा हो जाती है जिससे असहनीय दर्द उत्पन्न होता है।

चीनी युक्त खाद्य पदार्थ

ऐसी महिलाएं जिनका पीरियड चल रहा हो उन्हें, चीनी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इस तरह के पदार्थों का सेवन करने से गर्भाशय में दर्द उत्पन्न होने लगता है। अगर आपको मीठा खाने का मन है तो मीठे फलों का सेवन करेंयह आपके लिए लाभदायक होगा।

नशीले पदार्थों का सेवन

मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को नशीले पदार्थों का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इस तरह के पदार्थ मूडस्विंग को बढ़ा देते हैं जिससे नींद की समस्या उत्पन्न होती है। शराब का सेवन पीरियड्स के दौरानस्त्राव को बढ़ा देता है और यह लंबे समय के लिए हो जाता है।

कैफीन युक्त पदार्थ

मासिक धर्म के दौरान कैफीन युक्त पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए। चाय और कॉफी में कैफीन बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है। कैफीन की शरीर मे अधिक मात्रा होने पर गर्भाशय में दर्द उत्पन्न होता है। पीरियड्स के दौरान स्थिति अत्यंत नाजुक हो जाती है और इस अवस्था मेकैफीन से भरे पदार्थों का सेवन नींद में बाधा उत्पन्न करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *