मटुकनाथ को चाहिए नई जूली

‘लव गुरु’ के नाम से मशहूर हुए बिहार के BN कॉलेज के प्राध्यापक मटुकनाथ चौधरी नौकरी से रिटायर हो गए हैं। खुद से तीस साल छोटी अपनी शिष्या के साथ प्रेम संबंधों ने मटुकनाथ को प्रसिद्धि दिलाई।

Image result for मटुकनाथ को चाहिए नई जूली

मटुकनाथ ने रिटायरमेंट के बाद फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें खुद को 65 साल का लड़का बताया है। ‘चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी’ नाम से आलेख में मटुकनाथ ने लिखा है कि उनकी जवानी अभी भी अंगड़ाई लेती है। उनके अंग अंग में यौवन की उमंग छलकती है। मटुकनाथ को डर सताता है कि कहीं उनकी जवानी देख लोगों की नजर न लग जाय उन्हें।

बकौल मटुकनाथ जब रिटायरमेंट के बाद लोगों ने पूछा कि अब आगे क्या करोगे। तो मटुक ने बेबाकी से जवाब दिया कि एक और जूली की तलाश और फिर शादी करूंगा। मजे की बात ये कि मटुकनाथ दावा करते हैं कि उनसे शादी करने के लिए लड़कियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

हालांकि नई दुल्हन को लेकर मटुकनाथ ने फैसला अपने विद्यार्थियों पर छोड़ दिया है। मटुक के मुताबिक अब उनके छात्र ही नई दुल्हनिया का चयन करेंगे। हालांकि इस बाच उनका दावा है कि शादी के इच्छुक परिवार उन्हें काफी परेशान कर रहे हैं।

अक्सर रिटायरमेंट के बाद लोग थके महसूस करते हैं। जबकि इससे उलट मटुकनाथ सेवानिवृत्ति के बाद खूब मस्ती करना चाहते हैं। उनका इरादा अब सिर्फ लड़कियों से ही दोस्ती और प्रेम का रिश्ता रखने का है।

बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रहे मटुकनाथ चौधरी की तब खूब चर्चा हुई जब उन्होंने अपने प्रेम जाल में तीस साल छोटी शिष्या जूली को ही फांस लिया। मामला तब प्रकाश में आया जब मटुक की पत्नी ने जूली और इन्हें बीच सड़क पर पीट दिया। इसके बाद इस मामले को बेहद संजीदगी और गंभीरता के साथ मटुकनाथ ने देश की मीडिया के सामने रखा। फिर तो इनके फॉलोवर बढ़ते गए और इन्हें लव गुरु तक मान लिया गया।

फिलहाल मटुकनाथ कुछ अकेले पड़ गए हैं। इनकी प्रेमिका और शिष्या जूली पिछले साल ही इन्हें छोड़कर चली गई हैं। जूली ने मटुक का साथ छोड़कर सन्यास ले लिया है। अब मटुकनाथ को नई जूली की तलाश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *