भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला, ये है वजह

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाना है। भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है। भारतीय टीम अपनी जीत की इस लय को बरकरार रखना चाहेगा।  भारत ने पहला मुकाबला 8 विकेट सो जीता था। इस मैच में रोहित शर्मा के पास एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम करने का अच्छा मौका है।

Image result for विंडीज के खिलाफ रोहित लगा सकते हैं दोहरा शतक, ये है वजह

दरअसल रोहित शर्मा इस मैच में अपने एकदिवसीय मुकाबले में 200 छक्कों का रिकार्ड बना सकते हैं। रोहित शर्मा 200 छक्कों से मात्र 6 छक्के पीछे हैं। रोहित के लिए किसी भी एक मैच में 6 छक्के लगाना कोई मुश्किल काम नहीं है। जिसके चलते रोहित इस मैच में छक्कों की डबल सेंचुरी लगा सकते हैं।

रोहित शर्मा ने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 8 गगनचुंभी छक्के लगाए थे। अब रोहित की निगाहें इस बड़े रिकार्ड पर है। रोहित शर्मा  अगर दूसरे वनडे में 6 छक्के जड़ देते हैं तो वो सबसे तेजी से 200 छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित ने एकदिवसीय मैचों की 183 पारियों में 194 छक्के जड़े हैं। जबकि शाहिद अफरीदी ने 200 छक्के लगाने के लिए 205 पारियां खेली थी। वहीं एबी डिविलियर्स ने भी 214 पारियों में अपने 200 छक्के पूरे किये थे।

आपको बता दें कि रोहित शर्मा वनडे मैचों में काफी तेजी से छक्कों की संख्या में इजाफा कर रहे हैं। अगर हम रोहित के अतराष्ट्रीय कैरियर की बात करें तो वह अब तक  303 इंटरनेशनल पारियों में अबतक 312 छक्के लगा चुके हैं। इसके अलावा पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने भी इतनी ही पारियों में 305 छक्के लगाए थे।

गौरतलब है कि पिछले मैच में रोहित शर्मा ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरभ गांगुली को पीछे छोड़ा था। इसके अलावा रोहित सचिन तेंदुलकर से मात्र 1 छक्का पीछे हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी 217 छक्कों के साथ पहले भारतीय बने हुए हैं। इस मामले में 351 छक्कों के साथ विश्व में प्रथम स्थान पर हैं।