ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत नजर आई मौनी रॉय, इंस्टाग्राम पर मिले हजारो लाइक्स और कमेंट

 बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर चर्चा में हैं। वहीं इन दिनों सोशल मीडिया पर भी उनकी फोटो खूब वायरल होती हैं। हाल ही में मौनी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। ब्लैक गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपने बालों की हेयर स्टाइल बना रखी है। 

साथ ही ड्रेस और लुक के हिसाब से ही मेकअप किया है। उनकी फोटो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। मौनी रॉय ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घेंटे पहले शेयर की थी। अभी तक फोटो में हजारो लाइक्स और कमेंट आ गए हैं।

फैंस को उनकी ये फोटो खूब पसंद आ रही है। आपको बता दें ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी को लेकर इन दिनों मौनी रॉय का नाम जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस खूबसूरत और स्टाइलिश अवतार को काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें मौनी रॉय उन सितारों में शामिल हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी जगत से की और बॉलीवुड तक पहुंची। उन्हें एकता कपूर के सीरियल नागिन से फेम मिला।

गौरतलब है कि बॉलीवुड में मौनी रॉय ने पिछले साल अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार की पत्नी का रोल अदा किया। फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल भी हुई।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में मौनी रॉय मुख्य रोल में नजर आने वाली हैं। साथ ही फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर कपूर भी नजर आएंगे। आपको बता दें ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी किया है।

मौनी राज कुमार राव के साथ मेड इन इंडिया और जॉन अब्राहम के साथ रॉ में नजर आ रही हैं।

मौनी रॉय के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। टीवी नागिन से उनको काफी फेम मिला। साथ ही नागिन में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था।