ब्लड क्लोट को कम करने के साथ इन बिमारियों से छुटकारा दिलाती है कीवी

कीवी एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं ।जो कि शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ने की शक्ति देते हैं। कीवी के निरंतर सेवन से रक्त साफ होता है तथा रक्तचाप भी बढ़ता है। इसके साथ साथ-साथ कीवी में वह सारे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो बैक्टीरिया और कीटाणुओं से भी बचाव करते हैं।

हरे रंग का छोटा-सा दिखने वाला यह फल बहुत ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। स्वास्थ्य संबंधी बहुत सी परेशानियों में लाभ पहुंचाता है। कीवी के अंदर विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम व फॉलेट उच्च मात्रा में होते हैं। कीवी एक ऐसा फल है जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। कीवी के छोटे-छोटे काले बीज भी खाने योग्य होते हैं। कीवी में ऐसे सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ाते हैं और हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं। आइए कीवी से होने वाले कुछ और फायदों के बारे में जानते हैं।

ब्लड क्लोट को कम करता है कीवी

ओसरो यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन से पता चला कि यदि कोई व्यक्ति प्रतिदिन दो से तीन कीवी का सेवन करता है, तो उसे ब्लड क्लोट की समस्या से जूझना नहीं पड़ता है। कीवी से ब्लड में जमा हुआ फैट भी कम होता है। इसके साथ-साथ अध्ययन कर्ताओं को यह भी पता लगा कि रोजाना एस्प्रिन की खुराक जैसी सभी क्षमताएं कीवी में पाई जाती हैं जो दिल को भी स्वस्थ बनाए रखती हैं।

डाइजेशन सिस्टम को भी ठीक रखता है कीवी

कीवी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जोकि पाचन शक्ति के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। कीवी में एक्टिनिडिन नामक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम पाए जाते हैं, जो कि प्रोटीन को रक्त में घुलने में सहायता करते हैं। हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया कि कीवी में एंटीनिडिन मौजूद होता है, जो प्रोटीन को डाइजेस्ट करने में सहायता करता है। कीवी में बहुत से रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। इसके प्रतिदिन सेवन से आपको छोटी-मोटी बीमारी होने का खतरा तो बिल्कुल भी नहीं रहता है।

कीवी करे रक्तचाप को कंट्रोल

कीवी के अंदर वह सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि हमारे शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट कर कर हमारा रक्तचाप संतुलित बनाए रखते हैं। यह न केवल हमारे शरीर के लिए अच्छी होती है, बल्कि हमारे हृदय के लिए भी उतनी ही लाभदायक होती है। 2014 में हुए एक अध्ययन के अनुसार प्रतिदिन 3 केवी का सेवन करने से व्यक्ति का ब्लड प्रेशर नियंत्रित बने रहता है क्योंकि कीवी के अंदर बायोएक्टिव पदार्थ भरपूर मात्रा में होते हैं।निरंतर कीवी के सेवन से आगे समय में होने वाली कई प्रकार की बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है, जो कि ब्लड प्रेशर के कारण होती हैं। जैसे- हार्टअटैक व स्ट्रोक्स।