बिना शादी के ये एक्ट्रेस दो बार बन चुकी है माँ, ऐसे हुआ था प्रेगनेंसी का खुलासा

हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस, सिंगर, नोवेलिस्ट और एंटरप्रेन्योर हिलेरी डफ के फैंस के लिए हाल ही में एक खुशखबरी सामने आई है। हिलेरी दूसरी बार मां बनी हैं। हाल ही में हिलेरी ने बेटी को जन्म दिया है। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि हिलेरी बिना शादी किए ही माँ बनी हैं। यह बच्चा हिलेरी और उनके ब्वॉयफेंड मैथ्यू कोमा का है।
आज तक नहीं की शादी
इससे पहले भी हिलेरी एक बेटे की मां हैं। दूसरी बार माँ बनने जी जानकारी खुद हिलेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों से शेयर की है। हिलेरी ने अपने बेटे का फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘घर में नन्हें मेहमान के आने की हमें बहुत खुशी है। ये हमारी लक्की चार्म है।’ हिलेरी और मैथ्यू ने उनकी बेबी गर्ल का नाम बैंक वायलेट बेयर रखा है।
दो बार बन चुकी है माँ:
जब मीडिया ने हिलेरी से उनके ब्वॉयफ्रेंड से शादी के विषय के बारे में पूछा तो इसके जवाब में हिलेरी ने कहा कि- ‘मुझे अभी तक ऐसा लगा नहीं कि मुझे शादी करके टैग लाइन देने की जरूरत है। हम दोनों अपनी लाइफ में बेहद खुश है। अभी हमारा पूरा फोकस नन्हें मेहमान की तरफ है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *