फ्लोरिडा की राजधानी में एक योग स्टूडियो में एक बंदूकधारी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई व पांच अन्य घायल हो गए। बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली।
तालाहासी के पुलिस प्रमुख माइकल डेलियो ने शुक्रवार रात पत्रकारों को बताया कि स्टूडियो में जाने के बाद आदमी ने छह लोगों को गोली मारी।
डेलियो ने बताया कि इसके बाद संदिग्ध ने खुद को भी गोली मार ली। फिल्हाल बंदूकधारी व मृतकों की पहचान नहीं हुई है तथा अन्य पीड़ितों की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि हमलावर ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया व ऑफिसर इसके पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं।
घटनास्थल पर मौजूद शहर के आयुक्त स्कॉट मैडॉक्स ने फेसबुक पर कहा, ‘‘मेरे पब्लिक सर्विस करियर में मैंने कई बुरे दृश्य देखे, लेकिन यह सबसे बुरा है। कृपया प्रार्थना करें। ’’
इससे पहले बीते माह ही फ्लोरिडा के जैक्सनविल में छह लोगों को गोली लगने से मौत हो गई थी। खबर एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया था कि मारे गए सभी छह वयस्क थे।
स्थानीय रिपोर्टो के मुताबिक, यह घटना जैगुआर्स स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां जैक्सनविल जैगुआर्स टीआईएए बैंक फील्ड में हॉस्टन टेक्संस के विरूद्ध खेल रहे थे।