नासा के प्रशासक व्हाइल ब्राइडेनस्टीन ने किसी व्यक्ति की पहचान नहीं की। लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी प्रॉजेक्ट्स में महिलाओं को आगे रखा गया है। ब्रिडेनस्टाइन से जब महिला के चंद्रमा पर जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘इस बात को लेकर उनके मन में कोई संदेह नहीं है, यह भी सच है कि मंगल ग्रह पर पहला शख्स एक महिला होने की पूरी संभावना है।’
नासा ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस महीने के अंत तक उसका पहला ऐसा स्पेसवॉक तैयार हो जाएगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी और अंतरिक्ष यात्री एने मैकक्लेन एवं क्रिस्टीना कोच को अंतरिक्ष की सैर का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी।
ब्राइडेनस्टीन ‘अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी की आगामी प्रॉजेक्ट्स में महिलाओं को आगे रखा गया है। मार्च के अंत में हमारे पास पहला स्पेसवॉक होगा जिसमें सभी महिलाएं होंगी, यह महीना बेशक महिला माह है। इसलिए नासा यह निश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारे पास प्रतिभा का विस्तृत एवं विविधता भरा समूह हो।’