जानिये आखिर क्यों नहीं कर पाई अमेरिका की सेना अपनी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा

अमेरिका की सेना अपनी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई है। 13 साल में ऐसा पहली बार हुआ है। एक ओर रूस और चीन अमेरिका के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं, वहीं एक और चुनौती है जो सेना के बढ़ने में बाधा बन रही है। यह चनौती है मोटापे की।

Image result for अमेरिका की सेना अपनी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाई

केवल अमेरिका ही नहीं बल्कि दुनियाभर में बीते साल 2.2 अरब लोग ओवरवेट थे। इससे पहले साल 2005 में भी भर्ती प्रक्रिया का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया था।

काउंसिल फॉर स्ट्रांग अमेरिका की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तिहाई अमेरिकी युवकों का वजन इतना अधिक है कि वह सेना में भर्ती होने के योग्य नहीं हैं। इस चुनौती से अमेरिकी सेना चिंतित है। बीते महीने ही सेना ने इस बात की जानकारी दी थी कि 76,500 नई भर्ती का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाएगा और केवल 70 हजार भर्ती ही पूरी हो पाएंगी।

प्रमुख कारण है मोटापा

अमेरिकी रक्षा विभाग का कहना है कि 17 से 24 आयु वर्ग के 71 फीसदी युवाओं के सेना में भर्ती नहीं होने के प्रमुख कारणों में से एक मोटापा है। इसके अलावा अन्य कारणों में ड्रग्स और कम शिक्षा है।