जल्द ही मम्मी बनना चाहती हैं प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब ये तो सब जानते ही हैं कि बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब सबकी नजरें इनकी शादी पर टिकी हुई हैं। अब दोनों ही शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते दिनों ही दोनों जोधपुर गए थे। तो आपको बता दें कि दोनों की शादी जोधपुर में ही हो रही है। राजशाही ठाठ-बाठ के साथ दोनों सात फेरे जोधपुर में लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की शादी उम्मेद भवन जोधपुर में होगी।

Image result for जल्द ही मम्मी बनना चाहती हैं प्रियंका

वहीं इनकी शादी में बॉलीवुड के साथ साथ हॉलीवुड की हस्तियां भी शिरकत करेंगी। हाल ही में खबर आई कि दोनों की शादी अब दिसंबर की बजाय जनवरी में होगी। खैर इन शादी फिलहाल दोनों की टल गई है। हाल ही में प्रियंका अपनी दोस्त मेघन मार्केल पर बात करती हुई दिखी है। दरअसल बीते दिनों ही मेघन मार्केल ने प्रिंस हैरी से शादी की है। अब दोनों जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे है। दोनों अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर चुके है।

इसी के चलते अब प्रियंका ने दोस्त मेघन की प्रेग्नेंसी पर बात की है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रियंका अपने बेबी विश की बात करते नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि, मेरे कुछ दोस्तों के बच्चे हैं. वो मुझे बहुत पसंद हैं. जब में उन्हें देखती हूं तो सोचती हूं की भगवान मुझे भी बच्चे पकड़ने का मौका दे। अब इस वीडियो से साफ जाहिर है कि प्रियंका जल्द ही बच्चे चाहती हैं। फिलहाल देखते हैं कि शादी के बाद पीसी कब मां बनती है।