गर्भवती महिला ने विमान में दिया बच्चे को जन्म

इंडोनेशिया जा रहे एक विमान की मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज सुबह आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। अबू धाबी से जकार्ता के लिए उड़ान भरे एतिहाद एयरवेज के विमान में एक गर्भवती महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद, विमान को मुंबई डायवर्ट किया गया। जिसके बाद विमान की आपाल लैंडिंग करवाकर महिला को अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

Related image

जाुनकारी के अनुसार गर्भवती महिला को फ्लाइट में यात्रा के दौरान ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इसके बाद विमान में केबिन क्रू और अन्य महिला यात्रियों की मदद से उसकी डिलिवरी कराई गई। जिस दौरान विमान के चालक दल के सदस्यों ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। एटीसी ने इस मामले पर संवेदनशीलता दिखाते हुए विमान को तत्काल मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतारने के निर्देश दिए, जिसके बाद तत्काल फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग कराई गई। फिर महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर नवजात और मां दोनों ही सुरक्षित है।