खुलासा : दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे से कर सकती गठबंधन

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक दूसरे से गठबंधन कर सकती हैं। इसकी चर्चा तेजी से शुरू हो गयी है। सूत्र बतातें हैं कि आज राहुल गांधी दिल्ली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके इसका फैसला ले सकते हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने लोकसभा की छह सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी। चर्चा है कि तीन—तीन सीटों पर दोनों पार्टियां समझौता कर सकती हैं, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ देंगे।

​कांग्रेस और आम आदमी के बीच चल रहे गठबंधन की अटकलों के बीच आम आदमी पार्टी ने अपने छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी। ऐसे में माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर दबाव बनाने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की थी।आप के मुखिया को उम्मीद थी कि कांग्रेस के साथ उसका गठबंधन हो सकता है।

बतातें चलें कि आप के मुखिया व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन करने पर जोर दे रहे थे। उनका कहना था कि वह गठबंधन के लिए तैयार हैं, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि, एक बार फिर तीन—तीन सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हो गयी है, जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के लिए छोड़ सकते हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में यशवंत सिन्हा के चुनाव लड़ने की खबरे हैं। वहीं कांग्रेस दिल्ली अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें इसके बारे में अभी नहीं पता है।

पंजाब में भी गठबंधन की चर्चा
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब में भी गठबंधन की खबरे हैं। चर्चा यह है कि पंजाब की 13 सीटों में आप चार सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है और अन्य सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी इसको लेकर दिल्ली में पार्टी के साथ बैठक कर सकते हैं, जिसके बाद यह निर्णय लिया जायेगा।