किसानों से बोले यशवंत, 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को ‘उखाड़ फेंकना’ चाहिए

पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘माफ’’ नहीं करना चाहिए और 2019 के लोकसभा चुनावों में उनकी सरकार को ‘‘उखाड़ फेंकना’’ चाहिए। उन्होंने यहां से 300 किलोमीटर दूर जूनागढ जिले (गुजरात) के वनथाली में किसानों की सभा को संबोधित करते हुए यह कहा।Image result for किसानों से बोले यशवंत, 2019 के लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार को ‘उखाड़ फेंकना’ चाहिए

सिन्हा ने कहा, ‘‘यह सरकार सभी मोर्चों पर नाकाम रही है। हर कोई परेशान है, चाहे वह किसान हो, युवा हों, महिलाएं हों या दलित हों। केवल नए नारे दिए जा रहे हैं। एकमात्र समाधान अगले (लोकसभा) चुनावों में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि मैं 2014 के आम चुनावों से पहले उस समय भाजपा का हिस्सा था, जब दावे किए जा रहे थे। लेकिन मैं नहीं चाहता कि आप अगले चुनावों में उन्हें (मोदी) माफ करें।’’

भाजपा से नाराज चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी सभा में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी निजी फायदे के लिए राजनीति में नहीं आया। यदि मेरी पार्टी कल मुझे बर्खास्त कर देती है तो मैं शिकायत नहीं करूंगा। मैं देश को लोगों को अपनी पार्टी से ज्यादा प्यार करता हूं।’’

इसके अलावा पहले भी कई बार यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा था कि देश के लोगों में हताशा का माहौल है और वे सरकार द्वारा वादे पूरे नहीं करने के चलते ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। सिन्हा ने भाजपा के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार में लोकतंत्र को ‘खतरा’ होने का आरोप लगाते हुए हाल में पार्टी छोड़ दी थी। उन्होंने यहां आयोजित ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला।

वर्तमान भाजपा नेतृत्व और पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के धुर आलोचक रहे यशवंत सिन्हा ने इस वर्ष के शुरू में राजनीतिक समूह राष्ट्र मंच शुरू किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच देश की बेहतरी के लिए एक आंदोलन है। उन्होंने कहा, ‘देश कई मुद्दों का सामना कर रहा है … जब हम जमीनी स्तर पर लोगों से संवाद करते हैं हम हताशा का माहौल पाते हैं। लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय किये गए वादे पूरे नहीं किए गए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *