अयोध्या में इस दीवाली जलेंगे लाखों दीप

अयोध्यावासियों के लिए इस बार दीपावली कुछ खास होने जा रही है। इस दीपावली अयोध्यावासी तीन लाख दीपक जलाकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ‘ में नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहे है। पर्यटन विभाग ने इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। बता दें कि पिछले साल योगी सरकार द्वारा अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव देश-दुनिया में सुर्खियां बना था। इस बार यह आयोजन और भव्य तरीके से मनाने की तैयारी है।Image result for अयोध्या में इस दीवाली जलेंगे लाखों दीप

दीपावली के एक दिन पहले अयोध्या में दीपोत्सव कुछ खास ही होगा। इस बार यहा करीब तीन लाख दीपक जलाये जायेंगे। यह खुद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा। इसी तरह पहली बार वहां विदेश से खास मेहमान आ रहा है। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन की पत्नी किम युंग सूक दीपोत्सव की खास मेहमान होंगी। उनके साथ दक्षिण कोरिया से आने वाला सांस्कृतिक दल रामलीला का मंचन करेगा। इस अवसर पर निकलने वाली झांकियों में कोरिया की झांकी खास होगी। किम वहां कोरिया की रानी हियो ह्वांग की याद में 50 करोड़ की लागत से बनने वाले स्मारक की बुनियाद भी रखेंगी।

मीडिया खबरों के अनुसार, इस बार आयोजन स्थल पर एक नहीं तीन मंच होंगे। पहले पर भगवान श्रीराम, सीता सहित होंगे। दूसरे पर संत-महात्मा बैठेंगे। तीसरा मंच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय मंत्रियों के लिए होगा। पिछली बार यह आयोजन सिर्फ एक दिन (18 अक्टूबर) का था। इस बार यह तीन दिन (चार से छह नवंबर) का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *