अब समुद्र के अंदर बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रेस्तरां

नॉर्वे के लिंडेसनेस इलाके में उत्तर सागर के तट पर दुनिया का सबसे बड़ा अंडरवॉटर रेस्तरां बनाया जा रहा है। 110 फीट लंबा यह रेस्तरां समुद्र से निकल रहे बड़े दूरबीन की तरह दिखाई देता है। इसमें 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। रेस्तरां के 2019 तक शुरू होने की संभावना है। रेस्तरां को अंडर नाम दिया गया है। इसे नॉर्वे की कंपनी स्नोहेता ने बनाया है।

Image result for अब समुद्र के अंदर बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा रेस्तरां

रेस्तरां 500 वर्गमीटर (5300 वर्गफीट) क्षेत्र में फैला है। इसमें तीन मंजिलें हैं। समुद्री पर्यावरण दिखाने के लिए 36 फीट लंबा शीशा लगाया गया है। रेस्तरां समुद्र के अंदर पांच मीटर गहराई में है।

स्नोहेता की सीनियर आर्किटेक्ट रून ग्रासडेल के मुताबिक- रेस्तरां को काफी सोच-समझकर तैयार किया गया है। इसका आधे से ज्यादा स्ट्रक्चर पानी में डूबा है। लोगों को अंदर जाने के लिए एक कांच के ग्लासवे (ब्रिज) से गुजरना होगा।Related image

ग्रासडेल कहती हैं- क्लाइंट्स जब हमारे पास रेस्तरां बनाने का प्रस्ताव लेकर आए तो वे कुछ स्केच लेकर आए थे। वे इसे तट के नजदीक बनाना चाहते थे, लेकिन हमने कुछ दूर बनाने का सुझाव दिया क्योंकि वहां से असली समुद्र दिखाई देता है।Related image

यह रेस्तरां नॉर्वे के लिंडेसनेस इलाके में बनाया जा रहा है। यहां काफी पर्यटक आते हैं। हालांकि, यहां पहुंचना आसान नहीं है। रेस्तरां आने के लिए लोगों को राजधानी ओस्लो से प्लेन से क्रिस्टियनसेंड आना होना। यहां से सड़क से एक घंटे का रास्ता है। बोट सर्विस भी शुरू की जा रही है।Related image

रेस्तरां बनाने वाली कंपनी यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा की गारंटी ले रही है। कंपनी का दावा है कि 2500 टन की इमारत को हर चुनौती सहने के लिहाज से बनाया गया है। बनाने से पहले मरीन बायोलॉजी और मछलियों के बर्ताव का भी अध्ययन किया गया।

रेस्तरां का मुख्य डाइनिंग एरिया 13 फीट लंबा रखा गया है। खाना खाते हुए लोग मछलियों और समुद्री जीवों को देखने का लुत्फ उठा सकेंगे। अंदर और बाहर लाइटिंग की खास व्यवस्था की गई है। क्योंकि नॉर्वे में ठंड में शाम को ज्यादा डार्कनेस होती है।

रेस्तरां में रिजर्वेशन कराकर ही लोगों को आने की इजाजत होगी। अप्रैल 2019 से रिजर्वेशन लिए जाएगे। ग्रासडेल कहती हैं कि यहां आने के लिए सबसे अच्छा यह है कि आप पहले मौसम का पूर्वानुमान देख लें। जब मौसम खराब होगा, तब यहां आने में ज्यादा मजा आएगा।