अगले महीने निक-प्रियंका की शादी

 बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियों में है। अब एक और खबर सामने आई है कि प्रियंका ने अपनी शादी के लंहगे का ऑडर सब्यसाची मुखर्जी को दिया है। अब सब्यसाची मुखर्जी देसी गर्ल का लंहगा डिजाइन करेंगे। खबरों की माने तो अबु जानी और संदीप खोसला, प्रियंका के लिए संगीत का लहंगा डिजाइन करेंगे। जबकि सब्यसाची शादी के लिए लहंगा डिजाइन करेंगे। बताया जा रहा है कि प्रियंका अमेरिका जाने से 6 दिन पहले ही सब्यसाची से मिली थीं और उनके साथ 6 घंटे इस पर बातचीत की थी

Image result for प्रियंका की शादी में लहगा

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी अपनी शादी के लहंगे का ऑडर सब्यसाची मुखर्जी को ही दिया। सब्यसाची मुखर्जी ने ही अनुष्का का लहंगा डिजाइन किया था। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण की शादी का लहंगा  सब्यसाची मुखर्जी ही डिजाइन करने वाले है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस दिन का उनके फैंस भी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उमेद भवन में होगी। प्रियंका और निक पहले इंडिया में पूरे रीति और संस्कारों के साथ प्रियंका निक की दुल्हन बनेंगी जिसमें सेहरा पहने निक जोनस प्रियंका के साथ सात फेरे लेंगे। इस शाही वेडिंग में प्रियंका के रिश्तेदार और उनके बॉलीवुड फ्रैंड्स भी शामिल होंगे।  इस रॉयल वेडिंग के सेलिब्रेशन का जश्न पूरे तीन दिनों तक चलेगा यानि संगीत, शादी और रिसेप्शन ।

इसके बाद लॉस एंजिल्स में भी दोनों का वेडिंग रिसेप्शन होंगा। निक और प्रियंका हॉलीवुड में भी शानदार रिसेप्शन देंगे। पता चला है कि  देसी गर्ल प्रियंका और निक अपनी दो शादियों में पूरे 5 मिलियन खर्च कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *