अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने मचाई धूम, जानिये कितना पीछे रह गई गली बॉय व टोटल धमाल

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म केसरी को रिलीज हुए आज कई दिन हो गए हैं। फिल्म रिलीज के कई दिनों बाद भी धमाकेदार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए हैं। केसरी ने बॉक्स आफिस पर तबाही मचाकर रख दी हैं। फिल्म केसरी ने अपने पहले वीकेंड में 78 करोड़ रूपए से ज्यादा का कारोबार किया है। जिसके साथ ही ये साल 2019 की सबसे बड़ी वीकेंड ग्रॉसर बन गई हैं।

इतना ही नहीं अक्षय कुमार की फिल्म केसरी ने तो रणवीर सिंह की गली बॉय और अजय देवगन की मल्टी स्टारर फिल्म टोटल धमाल को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म गली बॉय में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आए थे।​ इसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है।

इस फिल्म ने पहले वीकेंड में 72 करोड़ का कारोबार किया था। वहीं फिल्म टोटल धमाल ने पहले वीकेंड में 62.40 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म टोटल धमाल में अजय देवगन के अलावा माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, जावेद जाफरी, सुधीर मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे।

वहीं फिल्म केसरी में अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ को दुनियाभर में 4,200 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया था। जबकि सिर्फ भारत में फिल्म को 3,600 स्क्रीन्स मिले थे। अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो ये सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित हैं। जिसमें 21 सिख जवानों ने दस हजार अफगानों को मार गिराया था। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।