हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, व्हील चेयर पर नजर आई भारती सिंह

भारती सिंह इन दिनों अपनी लिगामेंट प्रॉब्लम से जूझ रही है। दो दिन पहले ही भारती हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई है। हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई है और फिलहाल वो अपने पांव पर खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। सोशल मीडिया पर भारती का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह व्हील चेयर पर बैठी नजर आ रही हैं।

Image result for हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद, व्हील चेयर पर नजर आई भारती सिंह

टीवी एक्टर रित्विक धनजानी भारती की व्हील चेयर पर भारती को लेकर जा रहे है। इस वीडियो में भारती बेहद कमजोर नजर आ रही है। उनके चेहरे पर उनकी कमजोरी दिखाई दे रही है। बता दें कि भारती ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 की शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय इन्जर्ड हुई थी। तभी से उन्हें यह परेशानी लगातार बनी हुई है।

बता दें कि भारती इन दिनों ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के प्रोमो की शूटिंग पूरी कर रही हैं। सर्जरी होने के बाद भी वह अपना काम पूरा करती नजर आ रही है। पांव की सर्जरी होने के कारण भारती सिंह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं फिर भी वह अपना शूटिंग शड्यूल पूरा कर रही हैं। सूत्रों की माने तो भारती अभी एक हफ्ता व्हीलचेयर पर ही रहेंगी।