स्पेसएक्स ने किया चंद्रमा पर जाने वाले पहले यात्री का ऐलान

जहां दुनिया के कुछ हिस्सों में लोगों का धरती पर रहना दुभर होता जा रहा है, वहीं अमेरिकी की एक निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स ने लोगों को चंद्रमा पर ले जाने की कवायद तेज कर दी है। स्पेसएक्स ने हाल में एक घोषणा करते हुए कहा है कि उनके बिग फाल्कन रॉकेट से चंद्रमा पर उड़ान भरने वाले पहले यात्री जापान के फैशन उद्यमी और वैश्विक मान्यता प्राप्त कला संग्राहक युसाकू माएजावा हैं। कंपनी ने बताया है कि जापान के 42 वर्षीय अरबपति युसाकू माएजावा चंद्रमा पर जाने वाले पहले पर्यटक हैं। कंपनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर सांझा की है, जिसके बाद लोगों की कई तरह की प्रतिक्रिया सामने आई है।

Image result for चांद की यात्रा पर कुछ ऐसा बोले युसाकू

जानें कौन हैं 42 वर्षीय युसाकू

बता दें कि जापान के 42 वर्षीय उद्योगपति युसाकू अपने देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन फैशन रिटेलर जोजो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं। युसाकू को समकालीन कला संग्राहक के रूप में भी जाना जाता है। उनका तोक्यो में कंटेंपररी आर्ट फाउंडेशन है, जहां पाब्लो पिकासो, एंडी वॉरहोल, अलेक्जेंडर काल्डर और जीन-मिशेल बास्कियाट जैसे विभिन्न प्रसिद्ध चित्रकारों की कलाकृतियां हैं।

चांद की यात्रा पर कुछ ऐसा बोले युसाकू

असल में युसाकू ने अपने ट्विटर  अकाउंट और इंस्टाग्राम पर कहा कि वह चंद्रमा की यात्रा पर अपने कुछ साथी कलाकारों के साथ जाने की योजना बना रहे हैं। वह एक समूह को चांद पर ले जाना चाहते हैं । युसाकू ने अपनी पोस्ट में कहा है कि मैंने चंद्रमा पर कलाकारों के साथ जाने का फैसला लिया है। मैं जानना चाहता हूं कि वे वहां पर क्या देखेंगे? क्या महसूस करेंगे और क्या बनाएंगे?’ इतना ही नहीं हाल में उन्होंने एलन मस्क के साथ अपनी एक फोटो जारी की है।