भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लखनऊ में लिया ये सख्त निर्णय, अब गलत काम करने…

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन में जब विश्व के बड़े बड़े देश असमंजस की स्थिति में थे। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संक्रमण से बचाने के लिए ना केवल लॉकडाउन किया बल्कि अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज भी दिया।

उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल का संदेश देकर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय केवल 1500 टेस्ट प्रतिदिन की सुविधा थी, वेंटीलीटर और पीपीई किट भी नहीं बनती थी।

 

कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने देश में छह दशक तक शासन कर देश को निर्भर बनाया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मात्र छह साल में देश को आत्मनिर्भर बनाया है। भाजपा की ओर से शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में जेपी नड्डा ने कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए कार्यों ने दुनिया को नई दिशा दी। वहीं मोदी सरकार के कामकाज पर अंगुली उठाने वाले विपक्षी दल आज तक लॉकडाउन में है।

 

लेकिन आत्मनिर्भर भारत के तहत देश में 2096 लैब में कोविड टेस्ट हो रहे हैं। 10 लाख टेस्ट प्रतिदिन हो रहे हैं। 3 लाख वेंटीलेटर देश में बने है और पांच लाख पीपीई किट प्रतिदिन बन रही है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, दुष्यंत गौतम, प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा भी मौजूद थे। संचालन प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने किया।

 

जेपी नड्डा ने कहा कि बीते दिनों देश में हुए उप मिनी चुनावों में भी भाजपा ने परचम फहराया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और गृहमंत्री अमित शाह के रणनीति से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 धराशाही होने के बाद लेह-लद्दाख में हुए चुनाव में 26 में से 16 सीट भाजपा को मिली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटाया तो कश्मीर में खून-खराबा हो जाएगा। लेकिन चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया कि वहां पर कांग्रेस, पीडीपी और नेशनल कॉफ्रेंस एक भी हो जाए तो भाजपा के मुकाबले बहुत पीछे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने डुवाका में जीत का धमाका किया। हैदराबाद नगर चुनाव में 46 सीटें जीती। कर्नाटक निकाय चुनाव में 18 हजार वार्ड में जीत मिली। मध्यप्रदेश उप चुनाव में 28 में से 22 और यूपी में 8 में से 7 विधानसभा सीटों पर जीत मिली। इतना ही नहीं पूर्वोत्तर में मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में भी पार्टी को जीत मिली।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जिंदा समाज वही है जो अच्छा काम करने वालों को शाबाशी दे और गलत काम करने वालों को घर बैठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तो काम ही कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के समय पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी चिंता किए बिना सरकार के साथ दिनरात जनसेवा का काम किया। उन्होंने भाजपा और योगी सरकार को सहयोग, आशीर्वाद और समर्थन देने का आह्वान क रते हुए विश्वास दिलाया कि भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता में बैठना नहीं है बल्कि विचार और देश रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से सरकार सबका साथ-सबका विकास पर काम करेगी। नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन के समय विपक्षी दलों के नेता और कार्यकर्ता घरों में बैठे रहे, आज भी प्रेस कांफ्रेंस के अलावा कुछ नहीं करते हैं। उन्होंने क्वारंटीन और आइसोलेशन में ही रखने का काम जनता को करना है। नड्डा ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के देश और प्रदेश के लाभार्थियों की जानकारी दी।