ब्रेकअप के बाद फिर से इस वजह देर रात स्पॉट हुए किम और हर्षवर्धन

बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और एक्ट्रेस किम शर्मा अकसर मीडिया में छाए रहते हैं। इन दिनों दोनों स्टार फिल्में से दूर हैं। किसी के हाथ इन दिनों कोई फिल्म नहीं है। फिल्मों से ज्यादा अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाने में दोनों स्टार अक्सर एक साथ स्पॉट किए गए हैं।

पिछले दिनों खबर थी कि ये कपल अब अलग हो गया है कई महीनों से एक दूसरे को डेट करने के बाद अब ये स्टार कपल एक दूसरे से बात करने में भी कतराते हैं। इतना ही नहीं कहा जा रहा था कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी जिसके बाद दोनों के बीच काफी मनमुटाव हो गया।

लेकिन बीती शाम दोनों ने उड़ती अफवाहों पर रोक लगा थी। शुक्रवार की रात दोनों को साथ देखा गया है और जिस तरह से दोनों की तस्वीरें मीडिया के कैमरों में कैद हुई है दोनों ने मीडिया को देख कई पोज दिए। जिससे ये तो साफ हो गया है कि इनके बीच सब ठीक है। दोनों एक्टर्स अक्सर एक दूसरे की तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं। खबरों के मुताबिक हर्षवर्धन पहली बार किम शर्मा से किसी पार्टी में मिलें थे जिसके बाद से दोनों को एकदूसरे का साथ बेहद पंसद आया था।
वैसे पिछले दिनों ही किम के बर्थडे पर हर्ष ने यॉच पार्टी का आयोजन किया था। सरप्राइज पाकर किम काफी खुश हुईं थी। वहीं इसके अलावा डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च पर भी कपल साथ गया था। जहां किम के एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन खन्ना भी थे। जिन्हें किम ने पूरी तरह से इग्नोर किया था। किम शर्मा ने केन्या के बिजनेसमैन अली पुंजानी के साथ शादी की थी।

अर्जुन के साथ किम की शादी ज्यादा दिन नहीं चली। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। बता दें किम शर्मा का सबसे चर्चित अफेयर युवराज सिंह के साथ रहा था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। किम शर्मा ने बॉलीवुड में फिल्म मोहब्बतें से एंट्री की थी। फिल्म हिट होने के बाद किम भी हिट हो गई। लेकिन बाद में आई उनकी फिल्में नहीं चली।